स्वागतम ! सोशल नेटवर्किंग का प्रयोग राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए करें.

Free HTML Codes

अगरहो प्यार के मौसम तो हमभी प्यार लिखेगें,खनकतीरेशमी पाजेबकी झंकारलिखेंगे

मगर जब खून से खेले मजहबीताकतें तब हम,पिलाकर लेखनीको खून हम अंगारलिखेगें

Saturday, January 26, 2013

भारत को जाने और भारतीय होने पर गर्व करें


क्या आप जानते हैं?


१. शतरंज का अविष्कार यहां हुआ। एल्जेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री और कैल्कुलस भी यहीं जन्मा। प्लेस वैल्यू सिस्टम और डेसिमल सिस्टम का विकास 100 ईसा पूर्व में भारत में ही हुआ।

२. 'पाई' के मान की सबसे पहली गणना बुधयाना ने की। उन्होंने यूरोपियंस से बहुत पहले ही पाइथगोरा थ्योरम के कंसेप्ट को खोज लिया था।

३. 2600 साल पहले ही, सुश्रत (सर्जरी के पिता) और उनकी टीम मोतियाबिंद, पथरी और ग्राफ्ट स्किन के लिए सर्जरी किया करते थे। 

४. 129 मिट्रिक टन के साथ भारत दुनिया का नंबर एक दूध उत्पादक देश है। लेकिन देश को गर्मियों में भारी मांग से निपटने के लिए दूध का पाउडर आयात करना पड़ता है।

५. तिरुपति मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। औसतन हर रोज यहां 30 हजार श्रद्धालु 30 करोड़ रुपए का चढ़ावा देते हैं।
६. भारत में सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस हैं। मनीऑर्डर को निकाल दें तो साल 2001-02 की अवधि में जहां 
14.2 अरब पोस्टल आइटम इस्तेमाल किए गए.

७. चार धर्म भारत में ही पैदा होकर पोषित हुए। इनमें हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म हैं। दुनिया की कुल आबादी में आज इन धर्मों के अनुयायियों की संख्या 25 फीसदी है.

८. 2007 में भारत में 30.4 करोड़ पशु थे। लेकिन केवल 4 लाख 40 हजार गधे थे।

९. भारत में 60% प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल किया जाता है जबकि जापान में केवल 12 और चीन में 10 पर्सेंट प्लास्टिक कचरा ही रीसाइकल होता है।

१०. 137 साल पुराना बीएसई एशिया का पहला स्टॉक एक्सचेंज है और पांच हजार लिस्टेड कंपनियों के साथ यह दुनिया में नंबर वन है।

११. महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेल है जिसमें ७ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु जुटते हैं.

१२. दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट ग्राउंट हिमाचल प्रदेश के चायल में है। 1893 में इसे पहाड़ की चोटी को समतल कर बनाया गया। यह समुद्र तल से 2,444 मीटर ऊपर है।

१३. आजादी से अब तक भारत में 12.5 लाख मील सड़क का निर्माण हुआ है, भारत ने स्टील के उत्पादन को 50 गुना और सीमेंट के उत्पादन को 20 गुना बढ़ाया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा साइकिल प्रड्यूसर है।

१४.भारत के पास दूसरी सबसे बड़ी श्रम शक्ति है। अनाज और कपड़ों के मामले में देश आत्मनिर्भर हो चुका है। देश में हर साल 10 लाख से ज्यादा कारें बन रही हैं। देश अब तक 65 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है।

१५. जामनगर में आरआईएल की रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी ग्रासरूट रिफाइनरी और पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लैक्स है। हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू वीलर निर्माता कंपनी है।

१६. दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में बनती हैं। दुनिया के बेस्ट डिलीवरी बॉएज मुंबई के डिब्बेवाले हैं जो 99.9999 फीसदी की कुशलता के साथ काम करते हैं।

No comments:

Post a Comment